वरोऱ्यात दुचाकी चोरांचा धुमाकूळ; हिरो स्प्लेंडरवर चोरट्यांचा डल्ला.लोकमान्य शाळेजवळून हिरो स्प्लेंडर लंपासअज्ञात चोराविरुद्ध गुन्हा दाखल; पोलिसांकडून तपास सुरू.

वरोऱ्यात दुचाकी चोरांचा धुमाकूळ; हिरो स्प्लेंडरवर चोरट्यांचा डल्ला. लोकमान्य शाळेजवळून हिरो स्प्लेंडर लंपास अज्ञात चोराविरुद्ध गुन्हा दाखल; पोलिसांकडून तपास सुरू वरोरा : शहरात दुचाकी चोरीच्या घटना वाढत असून आणखी एका मोटारसायकल चोरीची नोंद वरोरा पोलीस ठाण्यात झाली आहे. या प्रकरणी साहील वासुदेव ढवस (रा. मुक्ता, ता. मारेगाव, जि. यवतमाळ) यांनी दिलेल्या तक्रारीवरून अज्ञात चोरट्याविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. तक्रारीनुसार, फिर्यादीने त्यांची काळ्या रंगाची हिरो स्प्लेंडर (क्र. MH-29 BM-7107) ही मोटारसायकल 11 जुलैच्या रात्री लोकमान्य शाळेजवळील मित्राच्या रूमसमोर उभी केली होती. 12 जुलै रोजी सकाळी सुमारे 8 वाजता गाडीच्या ठिकाणी गेल्यानंतर ती चोरीला गेल्याचे निदर्शनास आले. परिसरात शोध घेऊनही मोटारसायकल मिळून न आल्याने पोलिसांत तक्रार देण्यात आली. चोरीस गेलेल्या दुचाकीची अंदाजे किंमत 20 हजार रुपये असल्याचे फिर्यादीने नमूद केले आहे. या प्रकरणी वरोरा पोलीस ठाण्यात भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 च्या कलम 303(2) अंतर्गत अज्ञात आरोपीविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पुढील...

स्थानीय युवाओं ने 'चड्डा कंपनी' पर आरोप लगाया कि वह स्थानीय लोगों को नौकरी देने के बजाय उत्तर प्रदेश और बिहार के ड्राइवर-हेल्परों को प्राथमिकता दे रही है,



माजरी ग्रामीणों का स्थानीय कंपनी के खिलाफ बेरोजगारी को लेकर आक्रोश

चेतन लूतडे 

माजरी, 08 अक्टूबर, 2025: माजरी ग्राम पंचायत में बेरोजगारी को लेकर बुधवार को एक गंभीर चर्चा हुई। स्थानीय युवाओं ने 'चड्डा कंपनी' पर आरोप लगाया कि वह स्थानीय लोगों को नौकरी देने के बजाय उत्तर प्रदेश और बिहार के ड्राइवर-हेल्परों को प्राथमिकता दे रही है, जबकि पिछले दो वर्षों से स्थानीय लोगों को रोजगार का इंतजार है।

मामले की पृष्ठभूमि:
स्थानीय युवाओंके अनुसार, कंपनी द्वारा लगातार उन्हें नौकरी देने से मना किया जा रहा है। 7 अक्टूबर, 2024 को जब माजरी के युवा कंपनी पहुंचे, तो उन्हें पहले एनसीसी कंपनी जाने के बाद लिये जायेंगे। इसके बाद, अब कंपनी का कहना है कि उनके पास खाली जगह नहीं है। इन युवाओं का आरोप है कि कंपनी हर महीने बाहरी राज्यों से नए कर्मचारियों की भर्ती कर रही है, जबकि स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं दी जा रही है।
ग्राम पंचायत में हुई चर्चा:
इस मुद्देपर ग्राम पंचायत में हुई बैठक में सरपंच छाया जंगम  ने युवाओं को आश्वासन दिया कि वह इस मामले को उच्च स्तर तक उठाएंगी और न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी। इस बैठक में मनोज, परचाके, सिनु, रियाज शेख, आमान कस्याप समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों का कहना है कि माजरी, पटला, परसगांव और नगलोन जैसे आस-पास के इलाकों के 80% से अधिक लोग इस कंपनी में नौकरी पाने के इच्छुक हैं।

देश में बेरोजगारी की स्थिति:
यह स्थानीय घटनादेशव्यापी बेरोजगारी की चुनौती की एक झलक दिखाती है। हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 में भारत की बेरोजगारी दर 5.2% थी। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में यह दर काफी भिन्न है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है.

युवाओं की मांग:
स्थानीय युवाओंकी मांग है कि चड्डा कंपनी को स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए। उनका आरोप है कि कंपनी का स्थानीय लोगों के प्रति यह व्यवहार भेदभावपूर्ण है और इससे क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या और गहरा रही है।

आगे की कार्रवाई:
ग्राम पंचायत ने इस मामले में हस्तक्षेप करने और कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया है। स्थानीय युवा अपने हक की लड़ाई जारी रखने के लिए दृढ़ हैं और आवश्यकता पड़ने पर प्रशासनिक स्तर पर भी इस मुद्दे को उठाने की तैयारी कर रहे हैं।

Comments