लोणार धोटे गावात अस्वच्छतेचा विळखा; सांडपाण्यामुळे ग्रामस्थांचे आरोग्य धोक्यातसुमठाणा ग्रामपंचायतीच्या दुर्लक्षाचा आरोप; दोन दिवसांत समस्या न सुटल्यास आंदोलनाचा इशारा

लोणार धोटे गावात अस्वच्छतेचा विळखा; सांडपाण्यामुळे ग्रामस्थांचे आरोग्य धोक्यात सुमठाणा ग्रामपंचायतीच्या दुर्लक्षाचा आरोप; दोन दिवसांत समस्या न सुटल्यास आंदोलनाचा इशारा लोणार धोटे : सुमठाणा गट ग्रामपंचायतीअंतर्गत येणाऱ्या लोणार धोटे गावात सांडपाणी आणि घाणीमुळे मुख्य तसेच अंतर्गत रस्त्यांची दयनीय अवस्था झाली आहे. ग्रामपंचायत प्रशासनाच्या दुर्लक्षामुळे संपूर्ण गावात अस्वच्छता पसरली असून, नागरिकांचे आरोग्य धोक्यात आले आहे. उन्हाळ्यात नाल्यांची स्वच्छता आणि उपसा न केल्यामुळे नाल्यांमधील दूषित पाणी थेट मुख्य रस्त्यावरून वाहत आहे. गावात सांडपाणी वाहून जाण्याची योग्य व्यवस्था नसल्याने दुर्गंधीयुक्त पाणी २४ तास रस्त्यांवर साचलेले असते. सध्या पावसाळ्याचे दिवस असल्याने या अस्वच्छतेमुळे साथीचे आजार पसरण्याची भीती ग्रामस्थांकडून व्यक्त केली जात आहे. शासनाची ‘स्वच्छ भारत, सुंदर भारत’ ही घोषणा लोणार धोटे गावात केवळ कागदावरच राहिल्याचे चित्र दिसत आहे. गेल्या अनेक महिन्यांपासून गावातील मुख्य चौक, निवासी भाग आणि प्रमुख रस्त्यांवर सांडपाणी साचले आहे. त्यामुळे गावाला कचराकुंडी...

प्रसिद्ध यूट्यूब शिक्षक खान सर बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रसिद्ध यूट्यूब शिक्षक खान सर बीमार पड़ गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। खान सर बीपीएससी परीक्षा के बदलाव के विरोध में प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उनके ट्विटर हैंडल से फर्जी पोस्ट के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था।

बिहार के मशहूर कोचिंग पढ़ाने वाले खान सर की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें डिहाइड्रेशन और बुखार के कारण प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल होने और उनके ट्विटर हैंडल से फर्जी पोस्ट को लेकर दर्ज हुई शिकायत के बाद हुई है। खान सर 6 दिसंबर को 70वीं BPSC परीक्षा के नियमों में बदलाव के विरोध में छात्रों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।
BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे खान सर
खान सर ने शुक्रवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके अगले दिन यानि आज शनिवार को खान ग्लोबल स्टडी के ट्विटर हैंडल से फर्जी पोस्ट करने और छात्रों को गुमराह करने के आरोप में खान सर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।खान सर को हिरासत में लेना अफवाह
पटान के गर्दनीबाग में बीपीएससी छात्रों के साथ खान सर भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान उनके हिरासत में लेने की बात उठी थी। हालांकि पटना पुलिस ने इस पर बयान जारी करते हुए कहा था कि खान सर को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है। दरअसल खान सर अभ्यर्थियो के साथ बीपीएससी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोका और थाने लाकर छोड़ दिया।
खान सर को डिहाइड्रेशन और बुखार की शिकायत
एसडीपीओ सचिवालय डॉ. अन्नू कुमार ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि खान सर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने उन्हें उनकी गाड़ी के पास छोड़ दिया था। गिरफ्तारी की अफवाहों के बीच, खान सर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्हें डिहाइड्रेशन और बुखार की शिकायत है।

Comments