1

प्रति  माननीय गटशिक्षण अधिकारी साहेब, पंचायत समिती वरोरा जिल्हा चंद्रपूर. विषय-अंशकालीन निदेशक नेमणूक करताना होत असलेल्या अन्यायाबाबत. अर्जदार- विशाखा विलास गुजर टिळकवाड वरोरा जिल्हा चंद्रपूर, संपर्क ९५७९७३४२२९.  महोदय. मी सौ विशाखा विलास गुजर (लुतडे) राहणार वरोरा. सध्या मी पीएम श्री जिल्हा परिषद उच्च प्राथमिक शाळा, आनंदवन येथे सन २०१२ पासून २०१९ पर्यंत अंशकालीन निदेशक पदावर कार्यरत होते. सन २०२५-२६ या शैक्षणिक वर्षासाठी शाळा व्यवस्थापन समितीच्या मार्फत गुणांकन व मुलाखत प्रक्रियेनंतर दिनांक १९/७/ २०२५ रोजी मला अंशकालीन कला निदेशक पदावर पुन्हा नियुक्ती करण्यात आले होते. या पदावर माझी मेरिट पद्धतीने निवड करण्यात आली होती.  मात्र एका महिन्याच्या आतच गटशिक्षण अधिकारी यांच्या आदेशान्वये केंद्रप्रमुख व मुख्याध्यापक यांच्या सहीचे पत्र मला प्राप्त झाले ज्या द्वारे माझी नियुक्ती ७/८/२०२५ पासून रद्द करण्यात आल्याचे लेखी स्वरूपात कळविण्यात आले त्यामुळे मला मानसिक त्रास सहन करावा लागला . मी २०१६ पासून पीएम श्री जिल्हा परिषद उच्च प्राथमिक शाळा आनंदवन शाळेमध्ये कला निदेशक पदावर कार्यरत...

घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को तेंदुए ने बनाया निशाना.

घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को तेंदुए ने बनाया निशाना.

भद्रावती स्थित आयुध निर्माणी चांदा परिसर में मंगलवार शाम 5:00 बजे एक खूंखार तेंदुए ने ४ वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया. इस बात की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार  यह घटना मंगलवार शाम की है।जब आयुध निर्माणी परिसर डिफेंस क्वार्टर में रहने वाले पंढरी नन्नावरे की पुत्री प्राप्ति नन्नावरे अपने घर के आंगन के पास खेल रही थी,तभी अचानक एक खूंखार तेंदुआ उनके घर के पीछे जंगल से होकर यह तेंदुआ आया,और उसने मासूम बच्ची पर जानलेवा हमला कर दिया. तेंदुए ने अपने पंजे से नाखून मारकर बच्ची को घायल कर दिया. घायल करने के बाद बच्ची जोर जोर से चिल्लाने लगी यह आवाज सुनकर उसके माता-पिता तुरंत दौड़कर आए और स्थानिक लोग भी शोर सुनकर बच्ची की ओर दौड़ पड़े शोर सुनकर तेंदुआ वहां से उनके घर के पीछे के जंगल की ओर
भाग निकला. घायल बच्ची को निजी अस्पताल ले जाकर उपचार किया गया. इस घटना की जानकारी तुरंत ही वन विभाग कार्यालय को दी गई वन विभाग कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंच गए. और उन्होंने तेंदुए को वहां से भगाने हेतु पटाखे फोड़ कर शोर किया जिससे तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया लेकिन इस घटना से डिफेंस के उस परिसर में दहशत का माहौल बना हुआ है. और ऐसे में वहां पर रहने वाले लोगों ने अपने बच्चों को बाहर खेलने से रोक कर रखा है. क्योंकि जंगली जानवर फिर किसी बच्चे पर हमला कर दे इसका नेम नहीं है .इसलिए वन विभाग द्वारा उस क्षेत्र में दिन हो या रात लगभग दो तीन बार तो भी गस्त लगाने की जरूरत आ पड़ी है. वन विभाग द्वारा इस समस्या से वहां पर रहने वालो को तुरंत निजात दिलानी चाहिए. घटनास्थल पर वन विभाग के वन परीक्षेत्र अधिकारी हरिदास शेंडे और भद्रावती वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे और सारद् एन जी ओ के सदस्य अनूप येरने, अमोल कुचेकर, सोनू  कुचेकर मौजूद थे.

Comments